बलात्कार का मुकदमा दर्ज न करने पर दरोगा निलंबित
जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेंद्र प्रसाद पांडे ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि रोहा गांव की 15 वर्षीय दलित किशोरी ने आरोप लगाया कि गत रविवार को गांव के ही तीन लड़कों ने उसे अगवाकर उसका सामूहिक बलात्कार किया। जब आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वह झ्झंगहा थाने पहुंची तो थाना-प्रभारी रवींद्र कुमार रवि ने उसे वहां से भगा दिया। हारकर उसने पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई।
उन्होंने बताया कि डीआईजी अभय कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने के आरोप में मंगलवार को थाना-प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करने के निर्देश दिये।
पांडे के मुताबिक आरोपी धनंजय और राजाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक अन्य फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications