नस्लीय हमले के बाद रोमानिया के नागरिकों ने चर्च में शरण ली
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को बेलफास्ट में लगभग 20 परिवारों की घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने में मदद की गई।
इसी इलाके में सोमवार रात नस्लीय हमले किए गए थे। सुरक्षा कारणों से पांच वर्षीय एक बच्चे सहित 115 लोगों को एक गिरजाघर में रखा गया है।
गिरजाघर के पादरी मैलकम मॉर्गन ने कहा, "ऐसे हमले हमारे समाज के लिए कलंक हैं लेकिन हम इन लोगों को उत्तरी आयरलैंड के दूसरे पहलू को भी दिखा सकते हैं।"
बेलफास्ट की मेयर नाओमी लॉंग ने कहा, "इस तरह के हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications