भारत मानव तस्करी का स्रोत, गतंव्य और पारगमन स्थल : अमेरिकी रिपोर्ट
मंगलवार को हिलेरी द्वारा जारी 2009 की मानव तस्करी रिपोर्ट के अनुसार,"भारत जबरिया मजदूरी और यौन शोषण के लिए पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की तस्करी का स्रोत,गंतव्य और पारगमन स्थल है। "
रिपोर्ट के अनुसार हाल के वर्षो में देखा गया कि मध्यम आकार के शहरों और बड़े शहरों के उपनगरों में यौन शोषण के लिए महिलाओं की तस्करी बढ़ी है। इसके लिए नेपाल और बांग्लादेश से महिलाओं और लड़कियों की तस्करी होती है।
भारत श्रम तस्करी का पीड़ित भी है। हजारों भारतीय स्वैच्छा से हर वर्ष मध्य पूर्व, यूरोप और अमेरिका में घरेलू नौकरों और अकुशल मजदूरों के रूप में काम करने जाते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार भारत ने मानव तस्करी रोकने के न्यूनतम मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया। बहरहाल वह इस दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार इस महत्वपूर्ण प्रयास के बावजूद भारत ने मानव तस्करी खासकर बंधुआ मजदूरों के मामले में कानून लागू करने में पर्याप्त प्रयास नहीं किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications