Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जहरीला था वरुण का भाषण: संघ

MG Vaidh
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी की एक जनसभा में दिये गए युवा सांसद वरुण गांधी के भाषण को राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ भी जहरीला मानता है। संघ का मानना है कि वरुण का मुस्लिम विरोधी भाषण भाजपा की हार का प्रमुख कारण बना।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक एम जी वैद्य ने इस बात का खुलासा एक अखबार को दिये गये साक्षात्‍कार में किया। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार का सबसे बड़ा कारण वरुण का भाषण रहा। वरुण का वो भाषण हिंदुत्व विचारधारा के खिलाफ था।

'हाथ काटना कोई हिंदुत्‍व नहीं'

यह पहला मौका है, जब संघ के किसी सदस्‍य ने वरुण के मुस्लिम विरोधी भाषण को गलत ठहराया है। एम जी वैद्य ने कहा कि किसी भी मामले में किसी का हाथ काटना हमें स्वीकार नहीं है। ये कोई हिंदुत्व नहीं है। एमजी वैद्य ने कहा कि हिंदुत्व विचारधारा को गलत ढंग से समझा और प्रस्तुत किया जा रहा है। वैद्य ने कहा, "यदि वरुण गांधी मेरे सामने आये तो सबसे पहले मैं उनसे पूछुंगा कि क्या उन्होंने ये वाकई कहा था?"

गौरतलब है कि इससे पहले भी एम जी वैद्य ने कहा था कि भाजपा को हिंदुत्व से नाता तोड़कर संघ से रिश्ते ही खत्म कर लेने चाहिए। वैद्य ने एक अखबार में अपने एक लेख में लिखा था कि सत्ता का मोह बड़ा ही जबरदस्त होता है। सत्ता के लिए भाजपा ने हिंदुत्व को नकार दिया। इसके बावजूद सत्ता मिली लेकिन कुछ ही सालों में चली भी गई। 2009 में भी आम लोगों को भाजपा आकर्षित नहीं कर पाई। अब भाजपा को हिंदुत्व की विचारधारा छोड़ देनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+