मनमोहन की जरदारी से सीधी बात

मुंबई आंतकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में मंगलवार को पहली बार शीर्ष स्तर पर बातचीत हुई। इस वार्ता में भारत की ओर से संदेश साफ और कड़ा रहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का सफाया करे।
मुलाकात से पहले एससीओ की ग्रुप फोटोग्राफ के दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाये। इसी दौरान मनमोहन सिंह ने जरदारी से कहा कि मेरा इरादा आपसे यह कहने का है कि पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए न किया जाए।
द्विपक्षीय वार्ता बहाल करने को कहा
एससीओ की शिखर बैठक के दौरान होटल हयात रिजेंसी के सिल्वर रूम में हुई इस वार्ता में अलावा मनमोहन सिंह ने दोनों देशों के बीच ठप्प पड़ी द्विपक्षीय वार्ता को बहाल करने के लिए उचित माहौल तैयार करने को कहा है। दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान आतंकवाद मुख्य मुद्दा रहा।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मुंबई हमलों की साजिश रचने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न किए जाने पर मनमोहन सिंह ने जरदारी को भारत की निराशा से अवगत कराया।


Click it and Unblock the Notifications