जैन मंदिरों में जींस-टॉप पर प्रतिबंध

अखिल भारतीय श्वैताम्बर जैन महासंघ के महासचिव वीरेन्द्र कोठारी के मुताबिक शहर की दस पंचायतें इस बारे में निर्णय लेकर श्वैताम्बर जैन महासंघ को अवगत कराएगी, उसके बाद यह निर्णय समाज में कठोरता से लागू किया जाएगा।
महिला संगीत में पुरुष नहीं शमिल होंगे
उन्होंने कहा कि समाज में आई इन बुराईयों की रोकथाम के लिए छह सूत्रीय एक प्रस्ताव समाज के प्रमुखों की बैठक के समक्ष रखा था। जिसमें मृत्युभोज पर प्रतिबंध, मंदिरों में शालीन वेशभूषा में प्रवेश, बारात व वर निकासी तथा अन्य जलसों में महिलाए व युवतियों के नृत्य पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है।
इसके अलावा महिला संगीत में केवल महिलाएं शामिल होंगी। विवाह समारोह व भोज दिन में होंगे तथा सामुहिक भोज में 15 से अधिक खाद्य पदार्थ परोसे नहीं जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications