महंगी हुई सीएनजी, अब पेट्रोल की बारी

इंदप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली में सीएनजी की कीमत 18.90 रुपये से बढ़ाकर 21 रुपये प्रति किलो कर दी है। सीएनजी के दाम बढ़ने से ग्राहकों में खासी निराश व्याप्त है। खास-तौर से ऑटो चालकों में।
केंद्र सरकार का तर्क
केंद्रीय पेट्रॉलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आयी तेजी के कारण सरकार काफी चिंतित है। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी से मुलाकात के बाद देवड़ा ने मीडिया से कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें और ज्यादा बढ़ीं तो पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाये जा सकते हैं, क्योंकि सरकार के पास यही एक बड़ा विकल्प है।
रोड ट्रांसपोर्ट और हाइवे मिनिस्टर कमलनाथ ने ने भी पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाने की वकालत करते हुए कहा कि सड़कों और हाइवे के विकास के लिए यह जरूरी है। केंद्रीय मंत्रियों की ओर से आये इस प्रकार के बयानों से साफ हो गया है कि अगले एक सप्ताह के अंदर केंद्र सरकार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications