असम में गोलीबारी, कई मारे गए

समाचार एजेंसियों के अनुसार आठ बच्चों समेत 12 लोगों को गोली लगने से मृत्यु हो गई है. लेकिन इसकी स्वतंत्र सूत्रों और पुलिस ने फ़िलहाल पुष्टि नहीं की है.
ये इलाक़ा राजधानी गुवहाटी से लगभग 350 किलोमीटर दक्षिण में है.
दूरदराज़ स्थित गाँव, जाँच शुरु
असम के पुलिस प्रमुख घनश्याम मुरारी ने स्थानीय संवाददाता अमिताभ भट्टासाली को बताया, "संदिग्ध विद्रोहियों ने दुरंग ग्राम में इस वारदात को अंजाम दिया है."
नगा आबादी वाले इस गाँव में मंगलवार को विद्रोहियों ने घरों को आग लगाने के बाद अंधाधुँध गोलीबारी की जिससे अनेक लोग मारे गए. ये दुरदराज़ स्थित गाँव है और मामले की जाँच हो रही है पुलिस प्रमुख घनश्याम मुरारी
| |
उनके अनुसार, "नगा आबादी वाले इस गाँव में मंगलवार को विद्रोहियों ने घरों को आग लगाने के बाद अंधाधुँध गोलीबारी की जिससे अनेक लोग मारे गए. ये दुरदराज़ स्थित गाँव है और मामले की जाँच हो रही है."
एक अन्य पुलिस अधिकारी अनुराग तांगखा ने कहा कि इस घटना को संदिग्ध दिमासा चरमपंथियों ने अंजाम दिया.
हाल के महीनों में इस इलाक़े में अनेक हिंसक घटनाएँ हुई हैं और मार्च से लेकर अब तक कम से कम 40 लोग इन घटनाओं में मारे जा चुके हैं.


Click it and Unblock the Notifications