जेटली ने भाजपा महासचिव पद से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।
नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के प्रभारी श्याम जाजू ने जेटली के इस्तीफे की पुष्टि की है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है। जेटली चूंकि राज्यसभा में विपक्ष के नेता है इसलिए उन्होंने पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications