आनंद शर्मा वाशिगटन जाएंगे
17 जून को अमेरिका-भारत व्यापार परिषद की बैठक के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिटन मुख्य रूप से बैठक को सम्बोधित करेंगी। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री गैरी लॉकी भी इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करेंगे। शर्मा 'भारत और अमेरिका-समृद्घि के लिए भागीदारी' विषय पर बैठक को संबोधित करेंगे।
शर्मा राजदूत रोनाल्ड किर्क और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे और दोहा दौर की वार्ता के वर्तमान परिदृश्य के विषय में बातचीत करेंगे ।
18 जून को शर्मा अमेरिकी वाणिज्य मंत्री गैरी लॉक के साथ अकेले बैठक करेंगे। 19 जून को शर्मा न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ बैठक करेंगे और वह सीआईआई एशिया सोसाइटी की घटनाओं पर विशेष संबोधन भी देंगे।
ज्ञात हो कि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। वर्तमान समय में भारतीय निर्यात का 12़17 प्रतिशत भाग अमेरिका को होता है और वहां से लगग 8़ 36 प्रतिशत आयात होता है।
वर्ष 2007-08 में भारत से अमेरिका को 20712 मिलियन अमेरिकी डालर का निर्यात और वहां से 21019 मिलियन अमेरिकी डालर का आयात हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications