सभी के लिए होगा बजट : प्रणब
बजट पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुखर्जी ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, "हमने उद्योगपतियों और ट्रेड यूनियन के लोगों से पहले ही परामर्श कर लिया था। आज पार्टीजनों से राय ली गई है।"
उन्होंने कहा कि बजट में इन सभी के दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से परिलक्षित होंगे। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस की कार्यकारी समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
सूचना व प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि उन्होंने एक ऐसी नीति तैयार करने का सुझाव दिया है, जिसके जरिए यह सुनिश्चित कराया जाए कि राज्य सरकारें राजनीतिक लाभ के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को हाइजैक न कर सकें।
सोनी ने संवाददाताओं से कहा, "पार्टी के नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों को बजट में स्थान दिया जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications