बैंक ऑफ जापान का अर्थव्यवस्था में सुधार का अनुमान
टोक्यो, 16 जून (आईएएनएस)। जापान के केंद्रीय बैंक ने मंगलवार को लगातार दूसरे महीने अर्थव्यवस्था में सुधार का अनुमान जताया लेकिन अपनी कम अवधि की महत्वपूर्ण ब्याज दर को यथावत बनाए रखा।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बैंक ऑफ जापान ने नीति निर्धारण बोर्ड की अपनी दो दिवसीय बैठक में 0.1 प्रतिशत की ब्याज दर को सर्वसम्मति से बनाए रखने का फैसला किया।
आयातों और औद्योगिक उत्पादन में सुधार दिखाई देने के बाद बैंक ने कहा कि जापान की अर्थव्यवस्था में आने वाले महीनों में मंदी से उबरने के स्पष्ट साक्ष्य दिखाई देने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि बैंक ने पिछले महीने करीब तीन वर्षो में पहली बार अर्थव्यवस्था में सुधार का अनुमान जताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications