मजदूरी मांगने पर दलित की पीट-पीटकर हत्या
जिले के पाली थाना-प्रभारी कमलेश कुमार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि यह घटना दरियापुर गांव की है, जहां सोमवार देर शाम 48 वर्षीय दलित मजदूर चेतराम को गांव के ही नन्हें यादव ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।
कुमार ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार अन्य व्यक्तियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि चेतराम पिछले कई महीनों से यादव के खेतों में काम कर रहा था। सोमवार को जब चेतराम मजदूरी के पैसे मांगने गया तो यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications