अर्जेटीना में स्वाइन फ्लू से पहली मौत
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार राजधानी ब्यूनस आयर्स के बाहरी हिस्से में रहने वाले शिशु को जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसबीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने यहां एन1एन1 संक्रमण के 89 मामलों की पुष्टि की है। इसके अलावा 733 लोगों पहले इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
प्रशासन के मुताबिक चार व्यक्ति अभी तक अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से तीन की हालत नाजुक है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया भर के 76 देश इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसके रोगियों की संख्या दुनियाभर में बढ़कर 35,928 हो गई है और सोमवार को 163 मौते हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications