चीन व म्यांमार आपसी सहयोग बढ़ाएंगे
बीजिंग, 16 जून (आईएएनएस)। चीन के उप राष्ट्रपति जी जिनपिंग ने मंगलवार को कहा कि बीजिंग म्यांमार के साथ व्यापक, स्थिर और स्थायी रिश्ते को बढ़ावा देना चाहता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जी ने यहां दौरे पर आए म्यांमार के राजकीय शांति व विकास परिषद के उपाध्यक्ष माउंग अई के साथ आयोजित एक मुलाकात के दौरान कहा कि शांतिपूर्ण साहचर्य चीनी राजनय की प्रमुख खासियत है और दोनों देशों को व्यापार बढ़ाने के लिए परियोजनाओं को बढ़ावा देना चाहिए।
माउंग ने पिछले वर्ष म्यांमार में आए विनाशकारी तूफान से उबरने के लिए चीन द्वारा दी गई मदद के लिए चीन को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि म्यांमार ताइवान और तिब्बत के मुद्दे पर चीन के पक्ष का समर्थन करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications