मुलताई गोली कांड के घायल 20 नगर सैनिकों को विशेष नियुक्ति
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 12 जनवरी 1998 को मुलताई गोली कांड में घायल हुए 20 नगर सैनिकों में से नौ को पुलिस मुख्यालय और 11 को होमगार्ड मुख्यालय के अधीन भर्ती नियमों में छूट देकर आरक्षक के पद पर विशेष नियुक्ति की जाए।
मालूम हो कि मुलताई में किसान और पुलिस के बीच हुए संघर्ष के दौरान पुलिस ने फायरिंग की थी जिसमें 24 किसान मारे गए थे। इस आंदोलन के प्रमुख और किसान संघर्ष समिति के संस्थापक डा़ सुनीलम ने सरकार के नगर सैनिकों को नियमित करने के फैसले का विरोध किया है।
उन्होंने कहा है कि शहीद किसानों के परिजनों को स्थायी नौकरी देने का आश्वासन पूरा नहीं हुआ है वहीं किसानों पर दमन करने वाली पुलिस के सहयोगियों को पुरस्कृत किया गया है। उन्हें लगता है कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने गोली चलाने वालों का ही साथ दिया है। सरकार के इस निर्णय के खिलाफ सुनीलम 25 जून को भोपाल में धरना देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications