मतदाताओं की इच्छाओं का सम्मान करे ईरान: मून
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मून ने सोमवार को कहा कि ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद उपजे हालात पर वह पैनी नजर रखे हुए हैं।
मून ने संवाददाताओं से कहा कि ईरान के धार्मिक नेताओं की ओर से की गई उस मांग का संज्ञान लिया है, जिसमें उन्होंने विपक्ष के चुनाव में धांधलियों संबंधी आरोपों की जांच कराने पर जोर दिया है। विपक्ष ने शुक्रवार को हुए चुनाव में धांधलियों का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की जीत पर सवालिया निशाना लगा दिया है।
मून ने कहा, "मेरा मानना है कि ईरान की जनता की वास्तविक इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए। मैं इस मामले में होने वाली जांच पर नजर रखे हूं।"
ईरान में विपक्ष के नेता मीर हुसैन मुसावी के समर्थकों ने चुनाव में धांधलियों का आरोप लगाते हुए विरोध प्रकट किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications