चोर गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
मुरैना के नगर पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने आईएएनएस को बताया है कि मंगलवार को पुलिस ने श्रमण सिंह कुशवाहा और उसके रिश्ते के छह भाइयों को पकड़ा। उन्होंने बताया है कि चोरों ने अब तक कई चोरियां की हैं। चुराए गए माल में से 75 फीसदी राशि से चोरों ने 18 गरीब बेटियों की शादी की है और कई मंदिरों का निर्माण कराया है। श्रमण ने अपने बयान में पुलिस से कहा है कि वह चोरी की आदत नहीं छोड़ेगा और आगे भी चोरी करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications