भाई ने कर डाली भाई, भाभी और भतीजे की हत्या
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश्वरी देवी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि घटना मनकीपुरवा गांव की है, जहां आज राम औतार (30 वर्ष) नाम के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने भाई राम प्रसाद (32 वर्ष) के घर में घुसकर उसे, उसकी गर्भवती पत्नी ममता और बेटे राज कुमार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि पीड़ित की मां की तरफ से आरोपी राम औतार और उसके साथी छुन्नू के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है। मां ने आरोप लगाया कि उनके दोनो बेटों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पहले छोटे बेटे राम औतार ने बड़े बेटे राम प्रसाद को जान से मारने की धमकी दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दा जी रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications