विमान दुर्घटना में भारतीय मूल के 3 अमेरिकी नागरिकों की मौत
पूर्वी न्यूयार्क में हादसा रविवार दोपहर को हुआ था। मोहवाक घाटी हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद विमान मोहवाक नदी में गिर गया। पुलिस दुर्घटना की वजह की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसा सोमवार को विमान के मालिक मथाई कोलाथ जार्ज का शव नदी से बरामद किया गया। वह मूल रूप से केरल के रहने वाले थे। मथाई के 11 वर्षीय बेटे जार्ज कोलाथ और उनके चिकित्सक मित्र कृष्ण राघवन का भी शव बरामद कर लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications