अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के कारण रुकी (लीड-1)
मंदिर बोर्ड ने यात्रियों को उत्तर कश्मीर के बालताल आधार शिविर से आगे न बढ़ने की सलाह दी है। बारिश और विपरीत मौसम के कारण मंदिर को जाने वाले 14 किलोमीटर लंबे रास्ते में फिसलन हो गई है।
श्री अमरनाथ मंदिर बोर्ड (एसएएसबी ) के एक प्रवक्ता ने कहा, "जम्मू पहुंच रहे यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे इंतजार करें और गुरुवार को जाने वाले जत्थे के साथ यात्रा प्रारंभ करें।"
मिली जानकारी के मुताबिक गुफा में हिमपात हो रहा है।
प्रवक्ता ने कहा, "मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश और हिमपात की भविष्यवाणी की है और यात्रियों से इस भविष्यवाणी को मानने की अपील की गई है।"
दूसरी ओर 10,000 से ज्यादा श्रद्धालु सोमवार को उत्तरी कश्मीर के गांदेरबल जिले में बालताल आधार शिविर पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने 14 किलोमीटर लंबी चढ़ाई मंगलवार सुबह शुरू कर दी थी। इस जत्थे ने गुफे के अंदर बने बर्फ के शिवलिंग पर अपनी पहली पूजा अर्पित की।
धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच गुफा के अंदर प्रथम पूजा संपन्न की गई।
प्रवक्ता ने कहा कि मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष राज्यपाल एन.एन.वोहरा खुद खराब मौसम के कारण मंदिर नहीं पहुंच सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications