आतंकियों को पाक धरती का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा : जरदारी
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने कहा है कि जरदारी ने दोनों देशों के बीच समग्र बातचीत शुरू करने की प्रधानमंत्री सिंह से अपील की है।
जरदारी ने कहा कि किसी देश के खिलाफ आतंकवाद फैलाने के लिए पाकिस्तानी धरती का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। जरदारी ने जोर देकर कहा, "हम आतंकवाद के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं और दुनिया को भी जाग जाना चाहिए और हमारे द्वारा दी जा रही तमाम कुर्बानियों को संज्ञान में लेना चाहिए।"
जरदारी ने कहा, "हम आतंकवाद से बुरी तरह पीड़ित हैं और हमारी सशस्त्र सेनाएं आतंकवाद से लगातार जूझ रही हैं।"
ऐसे समय में जब दोनों नेता आपस में बातचीत कर रहे हैं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने संवाददातों से कहा, "बातचीत शुरू करने से दोनों देशों को लाभ है। जल्द से जल्द बातचीत शुरू करना एक समझदारी भरा कदम होगा। यह आपसी हित में होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications