थल सेनाध्यक्ष ने की कश्मीर सुरक्षा की समीक्षा
रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "कपूर ने जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा की संपूर्ण स्थिति तथा अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए बंदोबस्त की समीक्षा की।"
लगभग दो महीने तक चलने वाली यह यात्रा राज्य में सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती है। अतीत में इस यात्रा पर आतंकियों ने कई बार हमला किया था।
राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कपूर ने राज्य में सेना के वरिष्ठ कमांडरों के साथ स्थिति पर चर्चा की। वह सोमवार को यहां पहुंचे और जम्मू व कश्मीर में आतंकवाद से जूझने में लगे सैनिकों और अधिकारियों से भी बातचीत की।
सेना प्रमुख ने अपनी पत्नी कीर्ति कपूर के साथ राज्यपाल एन.एन.वोहरा से भी मुलाकात की।
कपूर के दौरे के दो दिन पहले गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने दो महिलाओं के साथ बलात्कार और उनकी हत्या को लेकर पैदा हुए तनाव के मद्देनजर राज्य का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications