असम में अलगाववादियों ने की 12 ग्रामीणों की हत्या
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा दीमा हलम दाओगा (डीएचडी) समूह से संबंधित आंतकियों ने भारी हथियारों के साथ उत्तर कछार हिल्स जिले के मिसादुई गांव में हमला बोल दिया।
जिले के पुलिस प्रमुख अनुराग तनखा ने आईएएनएस को बताया, "डीएचडी के संदिग्ध आतंकियों ने शुरू में झोपड़ियों में आग लगाई और उसके बाद भाग रहे ग्रामीणों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में लगभग 12 ग्रामीणों की मौत हो गई।"
पुलिस अधिकारी ने कहा, "आतंकियों ने कम से कम एक दर्जन झोपड़ों को आग के हवाले कर दिया।"
पुलिस के अनुसार यह गांव दुर्गम इलाके में स्थित है और यहां अल्पसंख्यक नागा जाति के लोग रहते हैं।
तनखा ने कहा, "पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है और अलगाववादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications