फर्नीचर न बनाने पर दलित की हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिवनी मालवा थाने के झिल्लाई गांव में दलित राम दुलारे को फर्नीचर बनाने के लिए राधेश्याम जाट ने लकड़ी दी थी। लकड़ी के गीला होने पर राम दुलारे ने फर्नीचर नहीं बनाया तो राधेश्याम ने पहले तो डराया धमकाया और बाद में सोमवार की रात को उस पर हमला बोल दिया।
होशंगाबाद की पुलिस अधीक्षक दीपिका सूरी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि राम दुलारे की हत्या की वजह फर्नीचर न बनाना है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सात ज्ञात तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिनमें से दो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications