पाकिस्तान आतंक का नया केंद्र : अमेरिकी विशेषज्ञ

वाशिंगटन, 16 जून (आईएएनएस)। सीआईए के एक पूर्व विश्लेषक ब्रस रीडल के अनुसार पाकिस्तान आतंक के नए केंद्र के रूप में सामने आ चुका है।

वर्तमान में वाशिंगटन के एक थिंकटैंक ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूट में विदेश नीति के एक वरिष्ठ फेलो, रीडल ने लिखा है, "पेशावर में पर्ल कांटीनेंटल होटल पर हाल में किया गया हमला पाकिस्तान के भविष्य में बढ़ते युद्ध का एक ताजा नमूना है।"

द डेली बेस्ट नामक एक समाचार वेबसाइट पर पहली बार प्रकाशित हुए एक अंश में रीडल ने लिखा है, "पाकिस्तानी तालिबान और अलकायदा के उसके सहयोगी मानते हैं कि वे दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मुस्लिम राज्य को अस्थिर कर सकते हैं। शायद वे यह भी समझते हैं कि वे इस पर कब्जा कर सकते हैं और इसे जिहादियों का एक राज्य बना सकते हैं।"

अलकायदा नेता बिन लादेन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के मध्य पूर्व दौरे के दौरान दिए अपने बयान में इस बात को साफ कर चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+