ईरान में प्रदर्शन में 7 मरे, मुसावी ने की पुनर्मतदान की अपील (लीड-1)

समाचार सिन्हुआ के अनुसार तेहरान के आजादी चौक पर प्रदर्शनकारियों ने जब सुरक्षा जांच चौकी पर हमला करने की कोशिश की तो सुरक्षा बलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में दर्जनों लोग घायल हो गए।

समाचार चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक इस रैली में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। दंगा भड़काने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ईरान के पुलिस प्रमुख इस्माइल अहमदी मोघद्दम ने कहा कि इस तरह की किसी भी अवैध रैली से कड़ाई से निपटा जाएगा।

इस अवसर पर अपने समर्थकों से पूर्व प्रधानमंत्री मुसावी ने कहा कि वह नए सिरे से चुनाव का सामना करने के लिए तैयार हैं।

तेहरान में सोमवार को हुई विरोधी रैली में हजारों प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया। इस रैली को 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद की सबसे बड़ी रैली माना जा रहा है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि गृहमंत्रालय और पुलिस की ओर से दी गई चेतावनियों के बावजूद प्रदर्शनकारियों की तादाद एक लाख से भी ज्यादा थी।

इस बीच ईरान में विपक्षी नेता मीर हुसैन मुसावी के समर्थकों की राजधानी तेहरान में एक और प्रदर्शन करने की योजना है।

समर्थकों की इस बार वली-असर स्क्वे यर पर प्रदर्शन की योजना है। इसी जगह पर राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने रविवार को अपने पुनर्निर्वाचन की खुशियां मनाई थीं।

इस बीच न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने ईरान से मतदाताओं की वास्तविक इच्छाओं का सम्मान करने का आह्वान किया है। मून ने कहा कि ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद उपजे हालात पर वह पैनी नजर रखे हुए हैं।

मून ने संवाददाताओं से कहा कि ईरान के धार्मिक नेताओं की ओर से उस मांग पर संज्ञान लिया गया है, जिसमें उन्होंने विपक्ष के चुनाव में धांधलियों संबंधी आरोपों की जांच कराने पर जोर दिया है। विपक्ष ने शुक्रवार को हुए चुनाव में धांधलियों का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की जीत पर सवालिया निशाना लगा दिया है।

मून ने कहा, "मेरा मानना है कि ईरान की जनता की वास्तविक इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए। मैं इस मामले में होने वाली जांच पर नजर बनाए हुए हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+