झारखंड में मुठभेड़ में 4 पुलिसकर्मी शहीद
पुलिस के प्रवक्ता एस एस.एन.प्रधान ने बताया कि राजधानी रांची से 180 किलोमीटर दूर पलामू जिले के बहेराखाड गांव के नजदीक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब पुलिस दल ने नक्सलियों के एक समूह को आत्मसमपर्ण करने के लिए कहा। इसके बाद दो घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से चार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने पिछले हफ्ते ही पश्चिम सिंहभूम और बोकारो जिलों में 24 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी थी, जबकि 19 अन्य को घायल कर दिया था।
झारखंड के 24 में से 18 जिले नक्सलियों की गिरफ्त में हैं। पिछले लगभग आठ वर्षों के दौरान नक्सली हिंसा में करीब 1500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications