भारत-पाक के विदेश सचिव महीने भर के अंदर मिलेंगे

मनीष चांद

येकतरिनबर्ग, 16 जून (आईएएनएस)। सीमा पार आतंकवाद से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए महीने भर के अंदर भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की बैठक होगी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बीच मंगलवार को हुई 40 मिनट की वार्ता में यह फैसला हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक दोनों नेता विदेश सचिवों की बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए। तय हुआ कि दोनों देशों के विदेश सचिव आतंकवाद से जुड़े प्राथमिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और जुलाई माह के मध्य में मिस्र के शहर शर्म-अल-शेख में होने वाले गुटनिरपेक्ष देशों (एनएएम) की बैठक से पहले इस संबंध में रिपोर्ट सौंपें।

संभावना है कि एनएएम देशों की बैठक के दौरान एक बार फिर मनमोहन और जरदारी की मुलाकात हो।

विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने यह स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच फिर से वार्ता की प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत करने के बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, "दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि आतंकवाद से जुड़े प्राथमिक मुद्दों पर विदेश सचिवों के बीच एनएएम की बैठक के पहले चर्चा होगी और फिर दोनों विदेश सचिव अपने-अपने नेताओं को बैठक के बारे में रिपोर्ट सौंपेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+