पुलिस को महालिंगम के शव के रासायनिक विश्लेषण का इंतजार
उत्तर कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक रमन गुप्ता ने आईएएनएस को कैगा से फोन पर बताया, "हम महालिंगम की मौत के असली कारण को जानने के लिए बेंगलुरू स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के रासायनिक विश्लेषण रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।"
गुप्ता ने कहा, "यह रिपोर्ट हमारे पास तीन दिनों के भीतर पहुंच सकती है।"
गुप्ता ने इस बात पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि महालिंगम (47) ने आत्महत्या की थी या नहीं।
ज्ञात हो कि महालिंगम आठ जून को उस समय लापता हो गए जब वह कैगा कस्बे में सुबह टहलने के लिए निकले थे। बाद में 13 जून को उनका शव काली नदी से बरामद किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications