जनजातीय नेता पर हमले के लिए टीआरएस ने मांगी माफी
हैदराबाद स्थित पार्टी मुख्यालय में टीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव के समर्थकों ने नाइक पर सोमवार को हमला बोल दिया था।
राव ने मंगलवार को एक बयान जारी कर नाइक पर हुए हमले की निंदा की और उसे दुर्भाग्यजनक बताया। टीआरएस के विधायकों ने सोमवार को भी इस घटना के लिए खेद जताया था।
इस घटना के बाद नाइक ने राव के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया था। राव द्वारा माफी मांग लेने के बाद भी नाइक ने उनके खिलाफ दर्ज किए गए मामले को वापस लेने से इंकार कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications