तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि राजधानी के दक्षिणी इलाके साउथ एक्सटेंशन में सोमवार रात करीब 10.30 बजे मोटरसाइकिल से लौट रहे मदन (29) और लवली (23) को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद देनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत अभी नाजुक है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications