बुद्धदेव की हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकारी
बिकास नाम के इस नक्सली नेता ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "जनता ने उन्हें मौत के घाट उतारने का जनादेश दिया है। किसी न किसी को इसे अंजाम देना ही है। हमने यह जिम्मा संभाला है।"
उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवम्बर महीने में सालबोनी में एक इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखने के बाद बुद्धदेव भट्टाचार्य, तत्कालीन इस्पात मंत्री रामविलास पासवान और इस्पात राज्यमंत्री जितिन प्रसाद एक बारूदी सुरंग विस्फोट में बाल-बाल बच गए थे।
इस घटना के मद्देनजर पुलिस ने कुछ स्कूली छात्रों और जनजातीय महिलाओं को हिरासत में लिया था। इस क्षेत्र में इस घटना के बाद से नक्सलियों और वाम मोर्चे के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक घटनाओं का दौर चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications