विएना में गिरफ्तार सिख के घर से हथियारों का जखीरा बरामद
अमृतपाल (26) ने गुरुद्वारे में 24 मई को हुई गोलीबारी की घटना की जांच करने वाले आस्ट्रेलियाई पुलिस के जवानों पर सोमवार को गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार उसे तत्काल काबू में कर लिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। हमले के तत्काल बाद छह अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
अमृतपाल के घर पर मारे गए छापे के दौरान पुलिस ने कई कंप्यूटर, विभिन्न आकार की 35 बंदूकें, लगभग 2,000 कारतूस और हथियारों से भरा एक लाल निशान वाला बॉक्स बरामद किया।
पुलिस प्रवक्ता माइकल ताकास ने आईएएनएस को बताया, "हथियारों में विभिन्न आकार के चाकू, पिस्तौल और लंबी बंदूकें अमृतपाल के घर से बरामद की गई हैं। उसने पुलिस पर अपने घर के अंदर से बंद दरवाजे के पीछे छुप कर गोलीबारी की। पुलिस उसके घर में बगैर किसी रुकावट के घुसी और उसे गिरफ्तार कर ली।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications