जापान एयरलाइंस ने दिल्ली की उड़ानों में कटौती की
यहां स्थित एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा, "जून के अंत तक नई दिल्ली के लिए हमारे पास सप्ताह में चार उड़ानें होंगी। उसके बाद हम सप्ताह में केवल तीन उड़ान भरेंगे।"
इसके पहले जापान एयरलाइन्स ने इसी वर्ष दैनिक उड़ानों के बदले सप्ताह में चार उड़ानें कर दी थीं।
अधिकारी ने कहा, "हम अक्टूबर के बाद नई दिल्ली से टोक्यो के बीच दैनिक उड़ानों की उम्मीद कर सकते हैं।" हालांकि अधिकारी ने साफ किया कि एयरलाइंस की उड़ानों की संख्या में कमी करने के मामले से स्वाइन फ्लू के प्रकोप का कुछ भी नहीं लेना-देना है।
जापान एयरलाइन्स पांच अन्य मार्गो पर भी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में कटौती करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications