पंचायत ने बलात्कार के आरोपी को गांव से निकाला
जानकारी के मुताबिक घटना जिले के सोहजनी गांव की है, जहां बलात्कार के आरोपी छोटे नाम के एक युवक को पंचायत के पंचों ने पहले खुद पांच जूते लगाए फिर एक जूता पीड़ित से लगवाकर उसे गांव से बाहर कर दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक गत 12 जून को छोटे ने गांव की 38 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित द्वारा घटना की शिकायत पुलिस से करने के बाद कथित तौर पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने 14 जून को गांव के पंचों के सामने अपना मामला रखा। 100 से अधिक लोगों की मौजूदगी में पंचायत सदस्यों हनीफ, इस्लाम, नवाब, सलामू और वाकर की अध्यक्षता में पंचायत शुरू हुई।
पंचों ने बलात्कार के आरोपी को पांच जूते मारे। छठवां जूता पीड़ित से लगवाया गया। उसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में बलात्कार के आरोपी को तत्काल गांव से बाहर कर दिया गया।
घटना के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आर.बी.सिंह से आईएएनएस ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि कुछ मीडियाकर्मियों से उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications