हत्या के आरोपी जद (यु) नेता के घर की कुर्की-जब्ती
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम़ मल्लार विजी ने बताया कि पटना की अदालत से आरोपी सांसद के घरों की कुर्की जब्ती का आदेश मिला था और इसी आदेश के अनुसार विजय कृष्ण तथा चाणक्य के पटना स्थित दो अलग-अलग मकानों में कुर्की जब्ती की गई।
पुलिस इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है परंतु विजय कृष्ण तथा चाणक्य अब भी फरार हैं। इस संबंध में विजी का कहना है कि पुलिस की पांच टीमें विजय कृष्ण को गिरफ्तार करने के लिए बिहार समेत अन्य राज्यों में छापेमारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि पटना में गत 23 मई को अगवा किए जाने के बाद जद (यु) नेता सत्येन्द्र सिंह की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद उनके शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने गंगा नदी से सत्येन्द्र का शव पिछले गुरुवार को बरामद किया था। इस मामले की एक प्राथमिकी पटना के एस़ क़े पुरी थाने में दर्ज कराई गई थी।
इस माामले की जांच में पुलिस को पूर्व सांसद विजय कृष्ण तथा उनके पुत्र चाणक्य के हाथ होने की जानकारी मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications