अमेरिका हवाई अड्डे पर यात्रियों की स्वाइन फ्लू की जांच करे : भारत
भारत में अब तक 30 लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं। इनमें से अधिकतर अमेरिका से यात्रा कर स्वदेश आए हैं, जिसमें आठ किशोर भी शामिल हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने संवाददाताओं से कहा, "भारत के मामले को देखें तो यहां स्वाइन फ्लू फैलने में अमेरिका मुख्य स्रोत रहा है।"
उन्होंने कहा कि मेक्सिको में जब लोग हवाई अड्डे पर पहुंचते हैं तो स्वाइन फ्लू संबंधी उनकी जांच की जाती है। इसी तरह अमेरिका में विमान यात्रा करने वाले लोगों की जांच की व्यवस्था होनी चाहिए।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वाइन फ्लू की चपेट में दुनिया के 76 देश आ चुके हैं। दुनियाभर में अब तक 35,928 लोग इंफ्लुएंजा ए (एच1एन1) संक्रमण की चपेट हैं। इससे अब तक 163 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में 108 और अमेरिका में 45 लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications