छुट्टियां बिताने के बाद शिमला से दिल्ली रवाना हुईं सोनिया
शिमला, 15 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी और नातियों के संग दो दिनों तक शिमला में छुट्टियां मनाने के बाद मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
अधिकारियों के मुताबिक, "गांधी परिवार मंगलवार दोपहर दिल्ली लौट गया। वह दो दिनों तक ओबेरॉय ग्रुप के रेसॉर्ट विंडफ्लावर हॉल में रहा और छुट्टियों का आनंद उठाया "
लोकसभा चुनाव की व्यस्तता और उसके बाद सरकार बनाने को लेकर लगभग महीने भर चली राजनीतिक गहमागहमियों से फारिग होने के बाद सोनिया बेटी प्रियंका गांधी व नातियों के साथ छुट्टियां मनाने रविवार को शिमला पहुंचीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications