आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे पाकिस्तान : मनमोहन (लीड-1)

येकतरिनबर्ग, 16 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को रूस के औद्योगिक शहर येकतरिनबर्ग में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से उनके देश में मौजूद भारत विरोधी आतंकवादी संगठनों के खिलाफ ठोस व विश्वसनीय कार्रवाई करने और दोनों देशों के बीच ठप्प पड़ी द्विपक्षीय वार्ता को बहाल करने के लिए उचित माहौल तैयार करने को कहा है।

मुंबई हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उच्चस्तरीय संपर्क की यह पहली घटना है।

मनमोहन और जरदारी के बीच यह वार्ता छह देशों वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक के दौरान होटल हयात रिजेंसी के सिल्वर रूम में हुई। दोनों नेताओं के बीच लगभग आधे घंटे चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान आतंकवाद मुख्य मुद्दा रहा।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मुंबई हमलों की साजिश रचने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई न किए जाने पर मनमोहन सिंह ने जरदारी को भारत की निराशा से अवगत कराया।

इससे पहले दिन में मनमोहन सिंह और जरदारी का आज दिन में आमना-सामना हुआ। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाए और फोटो भी खिंचवाए।

रूस के अलावा चीन, उजबेकिस्तान, तजिकिस्तान, किर्गीस्तान और कजाकिस्तान एससीओ के सदस्य हैं। एससीओ की यह पहली बैठक है जिसमें भारत भी शिरकत कर रहा है। भारत के साथ पाकिस्तान, ईरान और मंगोलिया को चार वर्ष पहले पर्यवेक्षक के तौर पर एससीओ में शामिल किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+