देश का फास्ट ब्रीडर रिएक्टर एक और कामयाबी की ओर
भारतीय नाभिकीय विद्युत संचार निगम लिमिटेड (भाविनि) द्वारा कलपक्कम परमाणुा संयंत्र में इस रिएक्टर का निर्माण किया गया है। इस प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिलेगी जब इसका मुख्य वैसल (पात्र) सेफ्टी वैसल में रखा जाएगा। ऐसा जल्द होने की संभावना है।
भाविनी के परियोजना निदेशक प्रभात कुमार ने आईएएनएस को बताया, "हमें मुख्य वैसल को निचले स्तर पर उतारने में नियामक संबंधी मंजूरी मिल जाएगी। हम मुख्य वैसल को पहले से तैयार सेफ्टी वैसल में उतारेंगे।"
फास्ट ब्रीडर रिएक्टर के निर्माण के लिए भाविनि परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड की मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहा है।
कुमार के अनुसार इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 3400 करोड़ रुपये है। इस पर अब तक 1,719 करोड़ रुपये खर्च किया जा चुका है और इसके अलावा कंपनी बांड के जरिये धनराशि जुटाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications