ईरान का चुनाव उसका अंदरूनी मामला: रूस
येकतरिनबर्ग, 16 जून (आईएएनएस)। रूस सरकार ने मंगलवार को कहा कि ईरान में हाल में संपन्न राष्ट्रपति पद के चुनावों से किसी देश को कोई मतलब नहीं है। ईरान विपक्षी दलों ने इन चुनावों में धांधली का आरोप लगाया है जिसके बाद से वहां बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए हैं।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने मंगलवार को खबर दी कि रूस के विदेश उप मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने येकतरिनबर्ग में संवाददाताओं को बताया, "ईरान में चुनाव उसकी जनता का अंदरूनी मामला है।"
इसी शहर में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक हो रही है जिसमें ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भी हिस्सा ले रहे हैं।
ईरान अहमदीनेजाद की जीत की घोषणा के बाद से राजधानी तेहरान और अन्य शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधलियों का आरोप लगा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications