मुसावी के समर्थकों की ईरान में फिर प्रदर्शन की योजना
तेहरान, 16 जून (आईएएनएस)। ईरान में विपक्षी नेता मीर हुसैन मुसावी के समर्थकों की मंगलवार को राजधानी तेहरान में एक और प्रदर्शन करने की योजना है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उनकी वली-असर स्क्वे यर पर प्रदर्शन की योजना है। इसी जगह पर राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने रविवार को अपने पुनर्निर्वाचन की खुशियां मनाई थीं।
सोमवार को तेहरान में हुई विरोधी रैली में हजारों प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया। इस रैली को 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद की सबसे बड़ी रैली माना जा रहा है। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि गृहमंत्रालय और पुलिस की ओर से दी गई चेतावनियों के बावजूद प्रदर्शनकारियों की तादाद एक लाख से भी ज्यादा थी।
सोमवार को प्रदर्शन के दौरान कई लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति के मारे जाने की भी खबर है जिसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
तेहरान रेडियो ने खबर दी है कि रैली स्थल के समीप सेना की एक चौकी पर हमले के बाद सात व्यक्ति मारे गए। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस घटना का संबंध रैली से था या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications