इजरायल की ओर से सकरात्मक संकेत : ओबामा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ओबामा ने सोमवार को कहा कि वह इजरायल द्वारा बस्तियां बसाना बंद करने संबंधी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। दोनों पक्षों के बीच लंबे अर्से से यह विवादित मसला रहा है।

रविवार को नेतान्याहू ने अपने भाषण में पहली बार फिलीस्तीनी राष्ट्र के गठन का समर्थन किया था। हालांकि नेतान्याहू की पेशकश सशर्त है। उनकी शर्तो में पश्चिमी तट का विसैन्यीकरण, अविभाजित जेरूसलम शामिल है जिसे फिलीस्तीनी प्रशासन और अरब राष्ट्रों ने तत्काल खारिज कर दिया।

ओबामा ने इटली के राष्ट्रपति सिलवियो बार्लुस्कोनी से व्हाइट हाउस में भेंट के बाद कहा, "मुझे लगता है कि वहां कुछ सकारात्मक घटनाक्रम है। कम से कम हम बातचीत शुरू कर ही सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+