चुनाव विरोधी प्रदर्शनों के बावजूद रूस पहुंचे अहमदीनेजाद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अहमदीनेजाद रूस के येकतरिनबर्ग शहर में आयोजित छह देशों के शंघाई सहयोग संघ (एससीओ) की शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे और उसके बाद पत्रकारों से मिलेंगे।
अहमदीनेजाद रविवार को राष्ट्रपति पद पर दोबारा निर्वाचित हुए हैं लेकिन विपक्षी दलों का दावा है कि उनके चुनाव के दौरान जबरदस्त धांधलियां हुईं।
मास्को में ईरान के दूतावास ने सोमवार को खबर दी थी कि अहमदीनेजाद ने अपनी यात्रा में विलंब कर दिया। यह स्पष्ट नहीं है कि अहमदीनेजाद इस दौरान रूस के राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव से भेंट करेंगे या नहीं।
एससीओ की स्थापना 2001 में रूस और चीन ने क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए की थी। रूस और चीन के अलावा एससीओ के अन्य सदस्यों में कजाखस्तान, किर्गीस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications