भारत को खुफिया तंत्र के गठन का सुझाव दे सकते हैं जरदारी

मनमोहन और जरदारी की यह मुलाकात येकतरिनबर्ग में छह देशों वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक के दौरान संभावित है। होटल हयात रिजेंसी के सिल्वर रूम में दोनों नेता मिलेंगे और लगभग आधे घंटे तक भारत-पाक रिश्तों पर चर्चा करेंगे।

अखबार डेली टाइमस के मुताबिक जरदारी ने मनमोहन सिंह से मुलाकात की इच्छा जताई थी। इसके बाद भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने इस दिशा में पहल की।

भारतीय अधिकारियों के मुताबिक मनमोहन सिंह पाकिस्तानी नेतृत्व से इस मुलाकात के दौरान आंतकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि 26/11 के मुंबई हमलों के बाद दोनों दोनों देशों के बीच यह पहला उच्च स्तरीय संपर्क होगा। मुंबई हमलों के बाद दोनों देशों की शांति वार्ता पर ग्रहण लग गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+