अप्रैल-मई में रेलवे के राजस्व में 3.34 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
रेल मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दी जानकारी के अनुसार इसी अवधि में माल ढुलाई से होने वाली कमाई 2.34 प्रतिशत बढ़कर 9,340 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की इसी अवधि में यह कमाई 9,127 करोड़ रुपये थी।
चालू वित्त वर्ष के शुरुआती दो महीनों में यात्री भाड़े से 3,831 करोड़ रुपये की कमाई हुई जो वर्ष 2008-09 के दौरान हुई कमाई से 5.35 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले वित्त वर्ष में यह कमाई 3,637 करोड़ रुपये रही।
यात्रियों की बुकिंग 4.19 प्रतिशत बढ़कर 12.04 करोड़ हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications