भोपाल में सामुदायिक महाविद्यालय से मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा

उन्होंने संवाददाताओं को सामुदायिक महाविद्यालय की जानकारी देते हुए कहा कि इसके पाठ्यक्रम बाजार की जरूरत के मुताबिक तैयार किए गए हैं और छात्रों को अध्यापन के दौरान प्रशिक्षित कर संबंधित क्षेत्र में इतना दक्ष बना दिया जाएगा ताकि उन्हें रोजगार पाने के लिए भटकना न पड़े।

राज्य का यह पहला सामुदायिक महाविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट फॉर सेफ्टी, हैल्थ एन्ड इन्वायरनमेंट भोपाल में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के सहयोग से शुरू कर रहा है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वर्तमान दौर में पारंपरिक शिक्षा की उपयोगिता कम हो चली है और उपाधियों के जरिए रोजगार हासिल करना मुश्किल हो गया है। भारत सरकार ने रोजगारपरक शिक्षा और हुनर पैदा करने वाले पाठ्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया है। उसी क्रम में पूरे देश में सामुदायिक महाविद्यालयों की श्रृंखला शुरू की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान दौर की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही संस्थान व इग्नू द्वारा संचालित होने वाले सामुदायिक महाविद्यालय में तीन पाठ्यक्रम मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्टिकल इंजीनियरिंग और एकाउंट्स व फायनेन्स के शुरू किए जा रहे है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+