शाइनी की नौकरानी के बलात्कार की पुष्टि : पुलिस
पुलिस उपायुक्त निकेत कौशिक ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि चिकित्सीय जांच की रिपोर्ट में पीड़िता द्वारा दर्ज प्राथमिकी की पुष्टि हो गई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के शारीरिक परीक्षण से पता चला है कि उसकी उम्र 17-18 वर्ष के बीच है, ऐसी स्थिति में उसे नाबालिग माना जाएगा।
कौशिक ने कहा कि पीड़िता की उम्र का सही-सही पता लगाने के लिए उसके दांत और हड्डियों का परीक्षण किया जाएगा।
पीड़िता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रविवार शाम आहूजा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने आहूजा से पूछताछ की। उन्हें सोमवार को 18 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications