रूस में हुआ मनमोहन-जरदारी का आमना-सामना

येकतरिनबर्ग, 16 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का मंगलवार को रूस के औद्योगिक शहर येकतरिनबर्ग में आमना-सामना हुआ। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाए और फोटो भी खिंचवाए।

मनमोहन और जरदारी के बीच यह मुलाकात छह देशों वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर में हुआ। होटल हयात रिजेंसी के बॉल रूम में यह शिखर बैठक चल रही है।

दोनों नेताओं की मंगलवार को इसी होटल में बैठक होगी। यह बैठक लगभग आधे घंटे तक चलेगी जिसमें भारत-पाक रिश्तों पर चर्चा की जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक दोनों नेताओं की इस मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से आतंकवाद के मसले पर चर्चा होगी। उल्लेखनीय है कि 26/11 के मुंबई हमलों के बाद दोनों दोनों देशों के बीच यह पहला उच्च स्तरीय संपर्क होगा। मुंबई हमलों के बाद दोनों देशों की शांति वार्ता पर ग्रहण लग गया था।

रूस के अलावा चीन, उजबेकिस्तान, तजिकिस्तान, किर्गीस्तान और कजाकिस्तान एससीओ के सदस्य हैं। एससीओ की यह पहली बैठक है जिसमें भारत भी शिरकत कर रहा है। भारत के साथ पाकिस्तान, ईरान और मंगोलिया को चार वर्ष पहले पर्यवेक्षक के तौर पर एससीओ में शामिल किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+